बड़ी खबरें
थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं
Advertisement

बरवाराजापाकड़ में डीएसटीओ व पीडब्ल्यूडी के जेई ने की विकास कार्यों की जांच

Alok Kumar Tiwari 1 year ago 62 views 11 Oct 2024
बरवाराजापाकड़ में डीएसटीओ व पीडब्ल्यूडी के जेई ने की विकास कार्यों की जांच
बरवाराजापाकड़ में डीएसटीओ व पीडब्ल्यूडी के जेई ने की विकास कार्यों की जांच - जांच अधिकारियों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता व प्रधान प्रतिनिधि में हुई नोंकझोंक - पुलिस को सौंपी तहरीर, जांच में जुटी पुलिस कुशीनगर । तमकुही विकास खंड के ग्राम बरवाराजापाकड़ में विकास कार्यों की स्थलीय जांच करने पहुंचे जांच अधिकारी के समक्ष शिकायतकर्ता व प्रधान प्रतिनिधि के बीच वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि मौके पर उपस्थित लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को संभाला। शिकायतकर्ता मौके से चला गया। जांच टीम ने जांच पूरी की। इसके पश्चात दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी श्रीविलास पटेल व हरिकेश गुप्ता ने विकास कार्यों में अनियमितता व धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। शिकायत की जांच के डीएम ने डीएसटीओ व पीडब्ल्यूडी के जेई की संयुक्त टीम गठित किया था। डीएम के आदेश व डीपीआरओ के पत्र के क्रम में डीएसटीओ श्रवण कुमार सिंह व जेई राजीव त्रिपाठी ने बुधवार को कार्य योजनाओं में खारिज वाउचर के अनुसार क्रमवार विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। जांच के दौरान पंचायत भवन परिसर में शिकायतकर्ता हरिकेश गुप्ता व प्रधान प्रतिनिधि मुन्नीलाल प्रसाद के बीच वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। नोंकझोंक के बाद शिकायतकर्ता मौके से चला गया। इसके बाद भी जांच जारी रही। जांच अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान शौचालय में गंदगी पाए जाने पर सफाईकर्मियों को फटकार लगाते हुए संबंधित को आवश्यक निर्देश दिया। डीएसटीओ ने कहा कि स्थलीय सत्यापन के दौरान सभी कार्यों का होना पाया गया। एमबी के अनुसार कार्यों की रिपोर्ट तैयार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। विवाद के बारे में डीएसटीओ ने कहा कि सिर्फ नोंकझोंक हुई है। हालांकि दोनों पक्षों ने थाने पर तहरीर दी।इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है, मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आवश्यकतानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान सचिव जितेंद्र यादव, एडीओ एजी राजेंद्र खरवार, संजय पासवान, मंगरु चौहान, रमेश गोंड, गिरधारी पटेल, महेश पटेल, मंशी अंसारी, भुआल गोंड, दिनेश कुशवाहा, हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह, कांस्टेबल तारकेश चौबे व उमाशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

458
पेज 1 / 77
Advertisement