बड़ी खबरें
थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं
Advertisement

मुख्यमंत्री जनता दर्शन में शिकायत, तहसीलदार ने किया मौके का निरीक्षण

Alok Kumar Tiwari 1 year ago 47 views 18 Oct 2024
मुख्यमंत्री जनता दर्शन में शिकायत, तहसीलदार ने किया मौके का निरीक्षण
मुख्यमंत्री जनता दर्शन में शिकायत, तहसीलदार ने किया मौके का निरीक्षण - गांव के ही एक व्यक्ति पर जबरन भूमि बैनामा का आरोप - तहसीलदार ने कहा मामला राजस्व प्रशासन नहीं अपितु चकबंदी से संबंधित कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ में गुरुवार की सायं एक शिकायत के जांच के क्रम में मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने शिकायतकर्ता को चकबंदी न्यायालय में जाने की सलाह देते हुए सहायक चकबंदी अधिकारी से बात की। शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री जनता दर्शन में मामले की शिकायत की थी। उक्त गांव के बरवा टोला निवासी रामप्रसाद ने मुख्यमंत्री जनता दर्शन में उपस्थित होकर गांव के ही एक व्यक्ति के विरुद्ध 35 वर्ष पूर्व जबरन भूमि बैनामा करा लिए जाने का शिकायती पत्र सौंपा था। उक्त शिकायत के निस्तारण के क्रम में तहसीलदार चंदन वर्मा ने मौका मुआयना किया । स्थलीय निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने दोनों पक्षों को मौके पर सुना। शिकायतकर्ता के आरोप के जवाब में प्रतिवादी ने बताया कि वर्षो पूर्व शिकायतकर्ता के पिता से भूमि बैनामा लिया गया था जिसपर मकान भी बना है। तहसीलदार ने शिकायतकर्ता को बताया कि मामला राजस्व प्रशासन से संबंधित नहीं अपितु चंकबंदी से संबंधित है। तहसीलदार ने मौके पर ही सहायक चंकबंदी से मोबाइल फोन पर वार्ता कर शिकायत के समाधान की के लिए आवश्यक कार्यवाही कराने में मदद करने की बात कही। इस दौरान हल्का लेखपाल यशपाल सिंह, लेखपाल खालिद सिद्दीकी प्रधान प्रतिनिधि मुन्नीलाल प्रसाद आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

458
पेज 3 / 77
Advertisement