शहीद दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, रक्तदाताओं को मिलेगा विशेष सम्मान
Alok Kumar Tiwari
1 year ago
54 views
22 Mar 2025
शहीद दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, रक्तदाताओं को मिलेगा विशेष सम्मान
कुशीनगर । अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के 94वें शहीदी दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा कुशीनगर चैरिटेबल ब्लड बैंक के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 23 मार्च 2025 (रविवार) को गेस्ट हाउस (डाक बंगला) पीडब्ल्यूडी परिसर गांधी चौक कसया कुशीनगर में आयोजित होगा। इसमें प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक रक्तदान किया जाएगा। रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष वाहिद अली ने सभी समाजसेवियों, युवाओं एवं जागरूक नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर रक्तदान कर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें। उन्होंने बताया कि यह शिविर जरूरतमंद मरीजों के जीवन रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रत्येक रक्तदाता को शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के परिजनों द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र सम्मान स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

जरूरी खबरें
अज्ञेय ने भारतीय परम्परा को यूरोपीय आधुनिकता के साथ जोड़कर किया प्रस्तुत
Mar 08, 2026 02:55 pm