राष्ट्रीय रक्तदान दिवस के अवसर पर पुलिस मित्र और रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा आयोजित हुआ रक्तदान शिविर
Alok Kumar Tiwari
1 year ago
72 views
02 Oct 2024
राष्ट्रीय रक्तदान दिवस के अवसर पर पुलिस मित्र और रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा आयोजित हुआ रक्तदान शिविर
कुशीनगर । आपातकाल या प्राकृतिक आपदाओं से निपटने हेतु व उन रोगियों को जिन्हें रक्तदान की बार -बार अवश्यकता पडती है। स्वरक्तदाताओं के बल पर ही ब्लड बैंक इनकी मदद कर पाता है। उक्त बातें ब्लड बैंक संचालक राजीव तिवारी ने राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस अवसर आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान कहा। ब्लड बैंक के डॉ विकास राय ने सभी रक्तदाताओं के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त किया तथा बताया कि ऐसे कार्यक्रम जनमानस में रक्तदान के प्रति जागरूकता एवं समाज मे व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने के लिए आयोजित किये जाते हैं। निरंतर प्रत्येक तीन माह के अंतराल पर रक्तदान करने वाले और इस रक्तदान शिविर के आयोजक अभिमन्यु तिवारी ने कहा रक्तदान करना और करवाना ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ पूजा है।
रक्तदान कार्यक्रम में पप्पू गुप्ता, धर्मेंद्र शर्मा, शमशाद आलम, राज कुमार गुप्ता, आनंद कुमार सिंह सहित 25 लोगो ने रक्तदान किया। इस अवसर पर नगर पंचायत फाजिलनगर अध्यक्ष शत्रुमर्दन शाही ने इस पावन कार्य हेतु सबको धन्यवाद दिया। रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष वाहिद अली ने बताया की रक्तदान करना ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ पूजा है। सभी रक्तदाताओं को ब्लड बैंक द्वारा प्रशस्ति पत्र एव प्रतिकात्मक चिन्ह से सम्मानित किया गया ।
जरूरी खबरें
अज्ञेय ने भारतीय परम्परा को यूरोपीय आधुनिकता के साथ जोड़कर किया प्रस्तुत
Mar 08, 2026 02:55 pm