सूचना का अधिकार अधिनियम का 20वां स्थापना दिवस मनाया गया 👉 कुशीनगर के डुमरभार में हुई जागरूकता गोष्ठी
Alok Kumar Tiwari
1 year ago
123 views
13 Oct 2025
सूचना का अधिकार अधिनियम का 20वां स्थापना दिवस मनाया गया
👉 कुशीनगर के डुमरभार में हुई जागरूकता गोष्ठी
कुशीनगर । सूचना का अधिकार एसोसिएशन प्रदेश इकाई के तत्वावधान में रविवार को पडरौना विकास खंड के ग्राम डुमरभार में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के 20वा स्थापना दिवस एवं जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने आरटीआई कानून की विस्तृत जानकारी दी और जनता को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी व सरदार भगत सिंह चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. सम्पूर्णनानंद गांधी ने कहा कि सूचना का अधिकार लोकतंत्र की रीढ़ है, जो आम नागरिक को सशक्त बनाता है। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आरटीआई का उपयोग आवश्यक है।राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार शुक्ला ने कानून की धाराओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि आरटीआई भ्रष्टाचार के खिलाफ एक प्रभावी हथियार है, जिसका सही उपयोग जनता को आगे बढ़ा सकता है।राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार शुक्ला ने कानून की धाराओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि आरटीआई भ्रष्टाचार के खिलाफ एक प्रभावी हथियार है, जिसका सही उपयोग कर आर टी आई कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं में हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर कर सकते हैं।
विशिष्ट अतिथि दीपक शुक्ला, देवेश मणि त्रिपाठी, विचित्र नारायण सिंह, राम भवन राव आदि ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजनारायण सिंह, संचालन संजय सिंह, व आभार व्यक्त जिलाध्यक्ष मनोज राव ने किया। इस दौरान राजेश कुमार चतुर्वेदी, अरुण सिंह (मंडल अध्यक्ष गोरखपुर), धर्मराज यादव (तहसील अध्यक्ष देवरिया), डॉ. फकरे आलम, आनंद कुमार श्रीवास्तव, शैलेश कुमार गुप्ता, अशोक कुमार सिंह, तेजस मणि त्रिपाठी, अमित सिंह, अमरेश सिंह, अकबर अली, इमामुद्दीन खान, विजय बहादुर कुशवाहा, आलोक कुमार उपाध्याय, मुर्तुजा अंसारी, मनोज आग्रहरी, गीता सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
जरूरी खबरें
अज्ञेय ने भारतीय परम्परा को यूरोपीय आधुनिकता के साथ जोड़कर किया प्रस्तुत
Mar 08, 2026 02:55 pm