बैंक ने महाविद्यालय में लगवाए पंखे व वाटर कूलर
Alok Kumar Tiwari
2 years ago
115 views
04 Oct 2024
बैंक ने महाविद्यालय में लगवाए पंखे व वाटर कूलर
कुशीनगर । सेंट्रल बैंक आफ इंडिया कुशीनगर द्वारा सोशल वेलफेयर प्रोग्राम के तहत बुद्ध पीजी कालेज में लगवाए गए दो वाटर कूलर, 13 पंखे व एक इलेक्ट्रिक बोर्ड का उद्घाटन बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक गोरखपुर राकेश सिंह ने मंगलवार की शाम किया। कहा कि बैंक ने सोशल वेलफेयर प्रोग्राम के तहत यह कार्य किया है। इस दौरान कालेज परिसर में आम के पांच पौधे रोपे। प्राचार्य प्रो. विनोद मोहन मिश्र ने स्वागत किया। सचिव वीरेंद्र सिंह अहलूवालिया ने आभार ज्ञापित किया। वरिष्ठ प्रबंधक संदीप जायसवाल, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी निखिल चंद्र, प्रबंधक नितेश चौबे आदि मौजूद रहे।
जरूरी खबरें
अज्ञेय ने भारतीय परम्परा को यूरोपीय आधुनिकता के साथ जोड़कर किया प्रस्तुत
Mar 08, 2026 02:55 pm