पहलवानों ने दिखाया दमखम दर्शकों ने खूब सराहा
Alok Kumar Tiwari
1 year ago
78 views
04 Nov 2024
पहलवानों ने दिखाया दमखम दर्शकों ने खूब सराहा कुश्ती प्रतियोगिता प्राचीन धरोहर है - पिंटू तिवारी धीर नाथ बाबा के स्थान पर हुआ दंगल
कुशीनगर । कसया तहसील क्षेत्र के गांव नटवलिया के टोला रामपुरपट्टी में दीपावली पर्व के अवसर पर धीरनाथ बाबा के स्थान पर लगने वाले प्राचीन मेला के अवसर पर विराट दंगल का आयोजन किया गया जिसमें बिहार नेपाल पंजाब गोरखपुर बनारस देवरिया कुशीनगर महाराजगंज के पहलवानों ने अपना कला कौशल दिखाया जिसको देखकर दर्शकों ने खूब सराहा।
दंगल के मुख्य अतिथि सपा नेता राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी भैय्या पूर्व जिला पंचायत सदस्य शमशाद उर्फ सोनू,सदस्य जिला पंचायत प्रतिनिधि सतवंत यादव व कसया ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमरजीत यादव पिंटू तिवारी डिम्पल पांडेय बाबू खां ने पहलवानों का जोड़ का हाथ मिलाकर दंगल का शुभारंभ किया। दंगल प्रतियोगिता को सम्बोधित करते हुए कहा कि पहलवानों को ज़ोर आजमाइश में जो पहलवान आसमान दिखाता है वह सफल होता है । कुश्ती प्रतियोगिता एक प्राचीन कला है इसको जीवंत करना हम सभी का दावित्य बनता है । दंगल में चन्दन पडरौना ने ज्वाहिर अडरौना को दिया पटकनी चन्दमणि गोरखपुर ने प्रद्युम्न यादव गोरखपुर को पटकनी दिया अभिषेक नेपाल ने छोटू दे्वतहा को दिया पटकनी अली हुसैन देवतहा ने सोनू गोरखपुर को पटकनी दिया अमन गोरखपुर ने निखिल नेपाल को पटकनी दिया दिनेश गोरखपुर ने गूडडु महराजगंज को दिया पटकनी इन पहलवानों का कला कौशल देखकर दर्शकों ने खूब सराहा कार्यक्रम के आयोजक मण्डल के अध्यक्ष राजीव यादव उर्फ राजू ने आये हुए सभी आगंतुक और ग्राम वासियों को आभार प्रकट किया। रेफरी की भूमिका में सुरेश यादव व रामप्यारे यादव ने किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान विजयकान्त मिश्र , राधेश्याम प्रसाद, अजय जायसवाल, अमित राव, देवेन्द्र यादव ज्वाहिर यादव शम्भू यादव ,कन्हैया यादव, डिम्पल पांडेय , संजय यादव, पिन्टू तिवारी अमित, इम्तियाज, रबि यादव, सुनील यादव कृष्णा जयसवाल आदि मौजूद रहे।
जरूरी खबरें
अज्ञेय ने भारतीय परम्परा को यूरोपीय आधुनिकता के साथ जोड़कर किया प्रस्तुत
Mar 08, 2026 02:55 pm