बड़ी खबरें
थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं
Advertisement

गांव आए अंतर्राष्ट्रीय बाक्सिंग कोच का सम्मान, फूलमालाओं से लादा

Alok Kumar Tiwari 2 years ago 59 views 17 Dec 2023
गांव आए अंतर्राष्ट्रीय बाक्सिंग कोच का सम्मान, फूलमालाओं से लादा
  कुशीनगर । तमकुही विकास खंड के बरवाराजापाकड़ निवासी व भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर काशीपुर उत्तराखंड में बतौर बाक्सिंग कोच तैनात सिकंदर पटेल बीते 24 नवंबर से पांच दिसंबर तक अर्मेनिया देश के येरेवान शहर में आयोजित आईबीए वर्ल्ड बाक्सिंग चैंपियनशिप 2023 में भारतीय जूनियर टीम के साथ बतौर कोच साथ गए थे। जहां भारतीय टीम ने कुल 17 पदक जीत 51 देशों की उक्त प्रतियोगिता में चौथा स्थान प्राप्त कर देश का मान बढ़ाया। सिकंदर ने जनपद का प्रदेश, देश व अंतराष्ट्रीय स्तर पर मान बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि पर व गांव आने पर ग्रामीणों ने उत्साह से फूलमालाओं से लाद कर सम्मानित किया। भारतीय दल में कुल 24 खिलाड़ी, एक हेड कोच, तीन कोच जिसमें सिकंदर पटेल शामिल रहे, एक फिजियोथेरेपिस्ट व एक डाक्टर थे। सिकंदर पटेल ने बताया कि आठ वर्षों के बाद आयोजित प्रतियोगिता में भारतीय जूनियर खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण, 9 रजत व पांच कांस्य पदक जीत अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बूते देश ने चौथा स्थान प्राप्त किया। भारतीय टीम के इस प्रदर्शन व सिकंदर पटेल की उपलब्धि पर उनके गांव आने पर शनिवार को ग्रामीणों ने मिठाई खिला व फूलमाला पहनाकर कर सम्मानित किया। इस दौरान पिता हरिहर पटेल, माता मंजू पटेल, ओमप्रकाश जायसवाल, नंदलाल चौहान, एडवोकेट धर्मवीर भारती, जितेंद्र वर्मा, प्रमोद चौहान, नन्दू वर्मा, पंकज वर्मा, डा. नन्दू गुप्ता,  रमेश चौहान, राजा पटेल, मुरारी पटेल, रिजवान अली, भरत पटेल, लल्लन चौहान आदि मौजूद रहे।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

458
पेज 3 / 77
Advertisement