दस दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता आज से
Alok Kumar Tiwari
2 years ago
97 views
03 Jan 2024
दस दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता आज से
कुशीनगर । बुधवार को 11 बजे से तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के सीताराम चौराहा स्थित खेल मैदान में जयहिंद क्रिकेट क्लब बंगरा दुमही के तत्वावधान चतुर्थ जयहिंद क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा।
मुख्य आयोजक अरविंद उर्फ भीम भारती ने बताया कि 10 दिवसीय प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 12 जनवरी को खेला जाएगा। प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग लेंगी, आठ लीग, चार क्वार्टर फाइनल, दो सेमीफाइनल व एक फाइनल सहित कुल 15 मैच होंगे। कहा कि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
जरूरी खबरें
अज्ञेय ने भारतीय परम्परा को यूरोपीय आधुनिकता के साथ जोड़कर किया प्रस्तुत
Mar 08, 2026 02:55 pm