तमकुहीराज ने बरवापट्टी व कुबेरस्थान ने विद्यावती देवी महाविद्यालय को किया पराजित
Alok Kumar Tiwari
2 years ago
17 views
05 Mar 2024
तमकुहीराज ने बरवापट्टी व कुबेरस्थान ने विद्यावती देवी महाविद्यालय को किया पराजित
महाशिवरात्रि कप क्रिकेट प्रतियोगिता
कुशीनगर । शिवशक्ति इंटरप्राइजेज के तत्वावधान में तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत पगरा प्रसाद गिरी के बसंतपुर शिवमंदिर परिसर में आयोजित महाशिवरात्रि कप क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रथम दिन हुए दो अलग अलग मुकाबलों में सूर्या क्रिकेट क्लब तमकुहीराज व सीपी हास्पीटल कुबेरस्थान की टीमों ने अपने अपने मैच जीत कर अगले दौर में जगह बना ली।
सोमवार को खेले गए प्रथम मैच में तमकुहीराज ने टास हारकर निर्धारित ओवर में 109 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी दिशांत इलेवन बरवापट्टी की पूरी टीम 77 रन पर आलआउट हो गई। तमकुहीराज ने मैच जीत लिया।
दूसरे मैच में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीपी हास्पिटल कुबेरस्थान की टीम ने 10 विकेट के नुकसान पर 79 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी विद्यावती देवी महाविद्यालय 10 ओवर में 73 रन ही बना सकी। इस प्रकार कुबेरस्थान ने 6 रन से मुकाबला जीत कर अगले दौर में जगह बना लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ शिक्षक नेता शंभू यादव ने किया। अंपायर पंकज सिंह, अनिकेत सिंह, आयोजन समिति के अरुण सिंह, पवन पांडेय, रवि गुप्ता, रतन सिंह, हसमत अंसारी, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
जरूरी खबरें
अज्ञेय ने भारतीय परम्परा को यूरोपीय आधुनिकता के साथ जोड़कर किया प्रस्तुत
Mar 08, 2026 02:55 pm