तहसील स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में कसया की टीम ने जीता ओवरऑल चैंपियन शील्ड

कुशीनगर । कसया तहसील के बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन बुद्ध इंटर कालेज कुशीनगर के स्टेडियम में गुरुवार को किया गया। प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियन कसया ब्लॉक घोषित हुआ। पुरस्कार वितरण व समापन सत्र के मुख्य अतिथि नगरपालिका परिषद कुशीनगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि सुमित जायसवाल ने विजेता को शील्ड व पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र वितरित किया। कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेना महत्वपूर्ण होता है। समरसता बढ़ती है। खेलों में भी कैरियर है। ऐसे आयोजनों से बच्चों के अन्दर छुपी प्रतिभा निखरती है। इस दौरान डॉ अनिल सिन्हा, राजेश मद्देशिया, साबिर अली, मुन्ना शर्मा, पीएन सिंह, कवि व गायक दिनेश तिवारी भोजपुरिया, अमेरिकन सिंह , कुन्नू जायसवाल विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। तहसील स्तरीय प्रतियोगिता का उदघाटन अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान उतर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष भदन्त महेन्द्र थेरो ने खेल ध्वज फहराकर प्रतियोगिता का उदघाटन किया। इसके बाद तहसील के विभिन्न विद्यालय के बच्चों द्वारा मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य अतिथि ने क्रीड़ा संकल्प भी दिलवाया। इस दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत हुआ। अपने सम्बोधन में कहा कि व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ साथ खेल कूद भी आवश्यक है। इससे शारिरिक विकास के साथ साथ मानसिक विकास होता है। खेल की क्षेत्र में कैरियर की अपार संभावनाएं है। इसके माध्यम से बच्चे स्थानीय स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपने नाम रोशन कर सकते है।

विशिष्ट अतिथि प्रशिक्षु एसडीएम व बीडीओ कसया प्रिन्स ने भी खेलों के महत्त्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राथमिक वर्ग के बालक के 50 मीटर दौड़ में प्रा वि बोधापट्टी के अमीर अंसारी, 100 मीटर में कम्पोजिट विद्यालय बदराव फाजिलनगर आफ़ताब अंसारी, 200 मीटर में धनहा फाजिलनगर के निखिल ठाकुर प्रथम स्थान पर रहे। बालिका वर्ग के 50 मीटर में बरवा बाजार कुशीनगर की अनुराधा चौधरी, 100 मीटर में बरवा बाजार की सौम्या कुमारी, 200 मीटर कोइलसवा की निक्की राजभर को प्रथम स्थान मिला। 400 मीटर बालक वर्ग में फाजिलनगर के आफताब अंसारी, सुलेख में कसया के अदिति शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में कसया बालक बालिका की टीम ने बाजी मारी। खो खो बालिका में कसया की टीम प्रथम स्थान पर रहा। जूनियर वर्ग 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में कसया के समीर अली व बालिका वर्ग में कसया की नरगिस, 200 मीटर बालक वर्ग में फाजिलनगर के विपिन कुमार व बालिका वर्ग में कसया की नरगिस , 400 मीटर बालक वर्ग में फाजिलनगर के सूरज व बालिका वर्ग में कसया की नरगिस, 600 मीटर बालक वर्ग में कसया के किशन गुप्ता व बालिका वर्ग में फाजिलनगर की प्रतिभा कुमारी गोंड अव्वल रहे। मानचित्रण के बालक वर्ग में फाजिलनगर के अंकित कुमार , श्रुति लेख में कसया के अल्तमस ने बाजी मारी। जूनियर कबड्डी बालक व बालिका वर्ग में कसया की टीम ने बाजी मारी। बालिका खो खो में कसया की टीम विजेता रही। पीटी एवं विशेष प्रदर्शन में कसया विकास खण्ड की टीम विजयी रही।

इससे पहले कार्यक्रम में आये अतिथियों का स्वागत बीईओ कसया विजयपाल नारायण त्रिपाठी ने किया। संचालन मनोज कुमार सिंह, पयोदकान्त, हरेन्द्र चौरसिया, वाहिद अली, आलोक तिवारी ने विभिन्न सत्रों में किया। इस दौरान खेल संचालन में भगवन्त सिंह, राजेश शुक्ल, संजय सिंह, अमला प्रसाद, महेश रज्जक, बिन्दु सिंह, दुर्गेश यादव,अरुण वर्मा, नसरीन अख्तर, चंद्रपाल सिंह, संगीता राय, शैलेश कुमार त्रिपाठी, संजय यादव, शैलेश कुमार, राजीव नयन द्विवेदी, सुरेश रावत, छेदी प्रसाद, गौरव मद्देशिया, निशु विश्वकर्मा,प्रभात चतुर्वेदी, रश्मि सिंह तोमर,दिलीप सिंह, दीपमाला सिंह, गोपाल यादव, मंजीत पाठक ने सहयोग किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी विजयपाल नारायण त्रिपाठी ने अन्त में सफल आयोजन के लिए आभार ज्ञापित किया। इस दौरान जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्र, एसआरपी राम प्रकाश पाण्डेय, अविनाश शुक्ल, विद्यासागर पाण्डेय, महेन्द्र सिंह, पुष्पा मिश्र, मोना सिंह, रेनू सिंह, प्रियंका पाण्डेय, रजनी मिश्र, कलमदानी सिंह, प्रतिभा तिवारी, रश्मि जायसवाल, शशिबाला , नागेन्द्र तिवारी, शम्भू सिंह, रामेश्वर सिंह, धनंजय त्रिपाठी, धर्मेन्द्र सिंह, कृष्णानंद दूबे, सुनील गुप्ता, भर्दुल प्रसाद, अमित पाण्डेय, अमरप्रकाश पाण्डेय, कृष्णमोहन, यशेन्द्र त्रिपाठी, महेश कर्णधार, सतीश पासवान, पुष्पा सिंह, ओमप्रकाश सिंह, कृष्ण कुमार सिंह,आशीष अस्थाना, फरहत अंसारी, सुधारानी जायसवाल, इन्दू गोंड, उर्मिला उपाध्याय, नाजरीन रिजवी, सविता त्रिपाठी, विंध्यवासिनी, मुन्ना प्रसाद, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।