बड़ी खबरें
थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं
Advertisement

तहसील स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में दुदही चैंपियन

Alok Kumar Tiwari 1 year ago 43 views 25 Oct 2024
तहसील स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में दुदही चैंपियन
तहसील स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में दुदही चैंपियन (1) सेवरही व तमकुही क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान पर (2) 28 व 29 अगस्त को होगी जिला स्तरीय प्रतियोगिता कुशीनगर । सेवरही विकास खंड के ग्राम पंचायत दोमाठ के प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित तहसील स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में  दुदही ब्लाक की टीम प्रथम स्थान पर रही। सेवरही व तमकुही क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। विजेता खिलाड़ी आगामी 28 व 29 अगस्त को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। गुरुवार को बतौर मुख्य अतिथि प्रतियोगिता का शुभारंभ करते उपजिलाधिकारी तमकुहीराज विकास चंद ने कहा कि शिक्षा के साथ ही खेल भी बहुत जरूरी है। खेल से छात्रों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया, झंडा फहराया व मार्च पास्ट की सलामी ली। खेल भावना की शपथ दिलाई व विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। बीईओ तमकुही सुधीर कुमार ने कहा खेल प्रतियोगिता से छात्रों के खेल प्रतिभा में निखार आता है। तहसील स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजक बीईओ डा. प्रभात चंद राय के नेतृत्व में ब्लाक व्यायाम शिक्षकगण धर्मेंद्र सिंह, अमित कुमार श्रीवास्तव व नवनीत तिवारी के नेतृत्व में शिक्षक राजेश यादव, अनुदेशकगण अमित कन्नौजिया, पुण्य प्रकाश गिरी, राकेश कुमार, रवीश कुमार, ऐजुल हक, रवींद्र यादव, संतोष पटेल, राजेश राय, बाद ब6राजेश श्रीवास्तव, विद्यासागर, संतोष पटेल की देखरेख में हुई प्रतियोगिता मे प्राथमिक स्तर बालक वर्ग दौड़ 50 मी में प्रिंस दुदही, 100 मी में प्रमोद सेवरही, 200 मी में सोनू दुदही, 400 मी में विक्की दुदही ने प्रथम स्थान लाया। प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग दौड़ 50 मी में रूखसार सेवरही, 100 मी में साहिना दुदही, 200 मी रागिनी तमकुही, 400 मी में संयोगिता दुदही प्रथम स्थान पर रहीं। जूनियर स्तर बालक वर्ग  दौड़ 100 मी में मोनू तमकुही, 200 मी में राजन दुदही, 400 मी में पिंकेश गुप्ता दुदही, 600 मी में संदीप राजभर दुदही ने बाजी मारी। जूनियर स्तर बालिका वर्ग दौड़ में 100 मी में परी दुदही, 200 मी में आफरीन दुदही, 400 मी में अफरीन दुदही, 600 मी हसीना दुदही ने बाजी मारी। मानचित्र में आदित्य तमकुही, श्रुतलेख में सीता कुशवाहा तमकुही, योगासन में रविकिशन सेवरही, रंगोली में रागिनी,वंदना, लोकनृत्य में तमकुही, सुलेख में नीरू दुदही ने बाजी मारी। अध्यक्षता एकबाली राय अध्यक्ष सेवानिवृत शिक्षक संघ सेवरही ने किया। संचालन दुर्गेश सिंह व अजय कुशवाहा ने किया। प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अरविन्द सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। प्राशिसं के अध्यक्षगण अरुणेंद्र कुमार राय, शंभू यादव, मंत्रीगण देवेंद्र ओझा, रामनिवास जायसवाल, जूशिसं के अध्यक्ष मधेश मिश्र, रामप्रकाश शर्मा, मंत्री अंजनी सिंह, योगेंद्र शर्मा, सुमंत मिश्र, आफताब आलम, रवि आर्य, नन्हे प्रसाद, धनन्जय मिश्र, मुनीब प्रसाद, विनोद कुमार, अजय तिवारी, रजनीश प्रकाश गुप्ता, राजेश सिंह कुशवाहा, आलोक पटेल, नीतिश, कृपाशंकर चौधरी, मुस्तकीम, रजनीश प्रकाश, राजेश सिंह कुशवाहा, आदि मौजूद रहे

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

458
पेज 1 / 77
Advertisement