कम्पोजिट विद्यालय बरवा बाजार बना ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का ओवरऑल चैम्पियन
Alok Kumar Tiwari
2 years ago
117 views
31 Oct 2023
कुशीनगर । बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर के स्टेडियम पर सोमवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसका उदघाटन चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विद्यालयों में होने वाले खेलों से छिपी प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है।
विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने बरवां जंगल, प्राथमिक विद्यालय कसया, उच्च प्राथमिक विद्यालय बरवां बाजार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय विशंभरपुर, कंपोजिट विद्यालय कसया, प्राथमिक विद्यालय फुलवा पट्टी, उच्च प्राथमिक विद्यालय फुलवा पट्टी, उच्च प्राथमिक विद्यालय सपहां, प्राथमिक विद्यालय विशंभरपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय भैंसहा दो , प्राथमिक विद्यालय कुरमौटा, कन्या कसया ने हिस्सा लिया।
प्रथम, द्वितीय, तृृतीय, स्थान प्राप्त करने वालों को डा.मनोज जैन व पारुल जैन व खंड शिक्षा बीईओ ने पुरस्कृत किया।
50 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय बरवां पूरब टोला की लकी अव्वल रही। बालक वर्ग में डिघवा बुजुर्ग पांडेय टोला के राहुल ने प्रथमा स्थान हासिल किया।
उच्च प्राथमिक स्तर की 100मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय बरवां बाजार की शिवानी प्रथम, वहीं बालक वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय विशंभरपुर के साकिब अंसारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सुलेख में उच्च प्राथमिक विद्यालय बरवां बाजार की महिमा प्रथम, प्राथमिक स्तर बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय फुलवा पट्टी विजेता रही, वहीं बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय सेमरा झुंगवा प्रथम स्थान हासिल किया।
कबड्डी प्रतियोगिता बालक वर्ग में फुलवा पट्टी प्रथम, बालिका वर्ग में सोनबरसा डीह प्रथम रहा।उंची कूद में सोनबरसा डीह का वाजिद प्रथम, बालिका वर्ग में शामपुर की प्रथम स्थान हासिल किया। योग प्रतियोगिता में बरवा जंगल प्राथमिक विद्यालय प्रथम रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या कसया प्रथम रहा।
खो-खो बालक व बालिका वर्ग में विद्यालय बरवां बाजार प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय अंध्या प्रथम स्थान, वहीं राष्ट्रीय एंकाकी में उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या कसया प्रथम स्थान हासिल किया। इस तरह उच्च प्राथमिक विद्यालय बरवां बाजार ओवर आल चैंपियन रहा। संचालन पयोदकांत मिश्र व अजय कुशवाहा ने किया।
अध्यक्षता कर रहे बीईओ रीता गुप्ता ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।
इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि रुद्र प्रताप सिंह, सुमित त्रिपाठी, सभासद केशव सिंह, गिरिजेश सिंह, राजेश मद्धेशिया, प्रधानाध्यापक भगवंत कुमार सिंह, राजेश शुक्ल, नीरज श्रीवास्तव, हरींद्र चौरसिया, अमर प्रकाश पांडेय, दुर्गेश यादव, संजय सिंह, अमला प्रसाद, महेश रजक, चंद्र पाल सिंह, दीपमाला सिंह, रश्मि जायसवाल, रेनू राय, संगीता, पुष्पा मिश्र,नसरीन, छेदी प्रसाद, सुरेश रावत, नागेंद्र तिवारी, शैलेष त्रिपाठी, जितेंद्र रावत, राजकुमार गौरव शुक्ल आदि मौजूद थे।
जरूरी खबरें
अज्ञेय ने भारतीय परम्परा को यूरोपीय आधुनिकता के साथ जोड़कर किया प्रस्तुत
Mar 08, 2026 02:55 pm