बड़ी खबरें
थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं
Advertisement

बहुमत नहीं सर्वमत से होने चाहिए लोकतंत्र के फैसले 

Alok Kumar Tiwari 1 year ago 56 views 26 Oct 2024
बहुमत नहीं सर्वमत से होने चाहिए लोकतंत्र के फैसले 
  1. बहुमत नहीं सर्वमत से होने चाहिए लोकतंत्र के फैसले 
कुशीनगर । बुद्ध पीजी कालेज कुशीनगर के बीएड विभाग द्वारा आयोजित एक राष्ट्र, एक चुनाव विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता में बुद्ध पीजी कालेज कुशीनगर के चन्दन पाण्डेय ने प्रथम, उज्जवल मिश्र व अभिषेक कुमार कोरी ने द्वितीय और जागृति सिंह, कृष्ण पटेल व लक्ष्मी जायसवाल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पवन केडिया ने शुक्रवार को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में इन्हें प्रमाणपत्र व पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने कहा एक देश, एक चुनाव देश हित में है। बार बार चुनाव होने से आर्थिक बोध बढ़ता है। यह बोझ किसी न किसी रूप में देश के विकास में बाधक बनता है। कहा कि जनमत लोकतंत्र का आधार है। इन प्रतिभागियों का अभिमत निर्वाचन के प्रारूप को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रो विनोद मोहन मिश्र ने कहा कि विद्यार्थियों में स्वतंत्र चिंतन और मौलिक अभिव्यक्ति को प्रकाशित करने के लिए ऐसी प्रतियोगिताएं होनी चाहिए। इस पर व्यापक विचार विमर्श की आवश्यकता है। उत्तर प्रदेश युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष व बीएड विभागाध्यक्ष प्रो विभ्राट चन्द्र कौशिक ने अतिथियों का परिचय प्रस्तुत करते हुए स्वागत किया तथा अन्त में आभार ज्ञापित किया। संचालन कृष्ण कुमार जायसवाल ने किया। प्रतियोगिता में जनपद के 11 विद्यालयों के 38 ने अपनी प्रस्तुति दी।  निर्णायक प्रो हरिशंकर पाण्डेय, प्रो महबूब आलम व प्रो गौरव तिवारी रहे। प्रतियोगिता में बीएड विभाग डॉ निगम मौर्य, डॉ दुर्गविजय पाल सिंह व विवेक कुमार श्रीवास्तव ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान महाविद्यालय व विभिन्न विद्यालयों से शिक्षक व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

458
पेज 1 / 77
Advertisement