बड़ी खबरें
थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं
Advertisement

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है : पी. एन पाठक, विधायक

Alok Kumar Tiwari 1 year ago 46 views 28 Oct 2024
पीएम मोदी के नेतृत्व में देश नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है : पी. एन पाठक, विधायक
पीएम मोदी के नेतृत्व में देश नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है : पी. एन पाठक, विधायक कुशीनगर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का सीधा प्रसारण रविवार कुशीनगर स्थित बुद्धा वाहन पार्किंग में किया गया। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, सांसद विजय दूबे व विधायक पी.एन पाठक ने कार्यकर्ताओं के साथ पीएम के मन की बात सुनी। वे मन की बात के 115वें संस्करण में एनिमेशन और गेमिंग सेक्टर में हो रहे विस्तार को लेकर बातचीत की। साथ ही आत्मनिर्भर भारत की तरक्की को लेकर जानकारी दी। डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड को लेकर भी जानकारी दी। एनिमेशन और गेमिंग में भारत नई क्रांति पर जानकारी साझा की। पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत का हुनर विदेशी प्रोडक्शन का अहम हिस्सा बन रहा है। अभी की स्पाइडर-मैन हो या ट्रांसफोर्मर्स हो इन दोनों फिल्मों में हरिनारायण राजीव के काम को लोगों ने खूब सराहा है। आज हमारे युवा ऐसा कंटेंट तैयार कर रहे हैं ।जिनमें भारतीय संस्कृति की झलक होती है और इन्हें पूरी दुनिया में देखा जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा, 28 अक्टूबर को वर्ल्ड एनिमेशन डे मनाया जाएगा। हम भारत को ग्लोबल एनिमेशन पावर हाउस बनाने का संकल्प लेते हैं । उन्होंने आत्मनिर्भर भारत पर बात करते हुए कहा, आत्मनिर्भरता हमारी पॉलिसी ही नहीं पेशन बन गया है। आत्मनिर्भर भारत हर सेक्टर में कमाल कर रहा है। एक समय में मोबाइल फोन इमपोर्ट करने वाला भारत आज दुनिया में बड़ा उत्पादक बन गया है।कभी दुनिया में सबसे ज्यादा डिफेंस का सामान खरीदने वाला भारत आज 85 देशों को एक्सपोर्ट भी कर रहा है। स्पेस टेक्नोलोजी में भी आगे बढ़ रहा है। डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड को लेकर कहा कभी कोई ऐसा कॉल आए तो डरना नहीं चाहिए और याद रखना चाहिए की कोई भी जांच एजेंसी फोन पर पूछताछ नहीं करती है. पीएम ने डिजिटल सुरक्षा के तीन चरण बताए। रुको,सोचो, एक्शन लो। कहा ऐसा कुछ हो तो शांत रहना चाहिए, घबराओ नहीं है और फिर सोच कर एक्शन लेना चाहिए। साथ ही पीएम ने कहा ऐसा कुछ होने पर राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 डायल करें। साथ ही साइबर क्राइम की वेबसाइट पर रिपोर्ट करें। परिवार और पुलिस को सूचित करें। प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने कहा कि पीएम मोदी नेतृत्व में आर्थिक महाशक्ति भारत बन रहा है। जो राष्ट्र समय के साथ नहीं चलेगा वह पिछड़ जाएगा। पिछले दस वर्षो में भारत ने जो तरक्की की है वो आज दुनिया देख रही है। दस वर्षो में पीएम नरेंद्र मोदी ने दसवीं अर्थव्यवस्था वाले देश को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश जिस रफ्तार से बढ़ रहा हैं, जल्द ही भारत तीसरी आर्थिक महाशक्ति वाला देश बनकर उभरेगा।विधायक पी.एन पाठक ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। नभ,जल व थल समेत अनेक नये क्षेत्रों में ऊंचाइयां हासिल कर रहा है। यह सबके सहभागिता से आगे बढ़ता जा रहा है।प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, विधायक पी. एन पाठक, सांसद विजय दुबे, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय,नपा अध्यक्ष किरन जायसवाल, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधी राकेश जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि रूद्र प्रकाश सिंह, बलिस्टर भारती , शैलेन्द्र सिंह,डॉ योगेश्वर मद्धेशिया,सभासद सूर्यनाथ यादव, केशव सिंह, राजेश मद्धेशिया, वीरेंद्र त्रिपाठी, अमित मालवीय, राज पाठक, संजीव दूबे समेत अन्य मौजूद रहे।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

458
पेज 4 / 77
Advertisement