कुशीनगर में प्रारम्भ हुआ दो दिवसीय राज्यस्तरीय पुरुष हाकी प्रतियोगिता
Alok Kumar Tiwari
2 years ago
92 views
30 Nov 2023
कुशीनगर । खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश व कुशीनगर महोत्सव के तहत बुद्ध इंटर कॉलेज स्टेडियम पर बुधवार को दो दिवसीय राज्यस्तरीय पुरुष हाकी प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। शुभारंभ नगरपालिका कुशीनगर परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल व कुशीनगर महोत्सव के अध्यक्ष विनय राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
उदघाटन मैच स्पोर्ट्स हास्टल सैफई व आजमगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें स्पोर्ट्स हास्टल सैफई ने 3-0 से मैच जीतकर अगले दौर में पहुंच गया। वहीं दूसरा मैच स्टेडियम कुशीनगर व मंडल प्रयागराज के बीच खेला गया। जिसमें मंडल प्रयागराज ने 3-1 से मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
तीसरा मैच गाजीपुर व बनारस हास्टल के बीच हुआ। जिसमें बनारस ने 3-0 से जीत हासिल कर अगले दौर में पहुंची। चौथा मैच झांसी और गाजीपुर डीएचए के बीच हुआ। इसमें झांसी ने 2-1 से जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया। हालांकि क्वार्टर फाइनल के लिए 16 टीमें होनी चाहिए थी, लेकिन टीमें नहीं होने से बृहस्पतिवार को टीमों के बीच सेमीफाइनल व फाइनल मैच होगा।
इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी निषाद, बाक्सिंग कोच राजेश, कुश मद्धेशिया, शैलेंद्र प्रताप सिंह, डा.मुकेश दूबे, मनीष त्रिपाठी,डा.संजय सिंह, संजय प्रकाश,राधे यादव, दीपक यादव, मंगेश चन्द्र, गुड्डू गुप्ता,जवाहर लाल,रवि निषाद आदि मौजूद हैं।
ये तैनात रहे चिकित्सक:-
बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर स्टेडियम पर हाकी प्रतियोगिता में चोटिल खिलाड़ियों को प्राथमिक उपचार करने के लिए चिकित्सक भी तैनात रहे। उनमें डा.संजय सिंह,डा.सावित्री सिंह, एएनएम मीरा दूबे, वीरेंद्र शर्मा,अमजद अली मुस्तैद रहे।
बाक्सिंग खिलाड़ियों को किया सम्मानित:-
37वां नेशनल गेम्स सीनियर राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता गोवा हुआ था। प्रतियोगिता में हाटा क्षेत्र की मुक्केबाज आईस प्रजापति ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक हासिल किया था।
बुधवार को जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि निषाद नेआरके बॉक्सिंग क्लब हाटा कुशीनगर के खिलाड़ियों व कोच राजेश कुमार गुप्ता को अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित । इस मौके पर प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल, उमेश उपाध्याय विनय कुमार राय, अजय राय, हाकी कोच मंगेश चंद्र ,सूरज सभासद प्रभुनाथ सिंह, गुड्डू गुप्ता, राजेश सिंह, राधे यादव आदि मौजूद थे।
जरूरी खबरें
अज्ञेय ने भारतीय परम्परा को यूरोपीय आधुनिकता के साथ जोड़कर किया प्रस्तुत
Mar 08, 2026 02:55 pm