बड़ी खबरें
थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं
Advertisement

सपा के राष्ट्रीय स्तर के नेता कर रहे जाली नोट बांटने व बेचने का कृत्य : शलभमणि

Alok Kumar Tiwari 1 year ago 58 views 28 Sep 2024
सपा के राष्ट्रीय स्तर के नेता कर रहे जाली नोट बांटने व बेचने का कृत्य : शलभमणि
सपा के राष्ट्रीय स्तर के नेता कर रहे जाली नोट बांटने व बेचने का कृत्य : शलभमणि - तमकुहीराज के जाली नोट कांड पर जताई चिंता - जब जब मिली है सपा को ऊर्जा, प्रदेश को अराजकता में झोंका कुशीनगर । देवरिया के विधायक शलभमणि त्रिपाठी ने कहा कि कुशीनगर के तमकुहीराज में जाली नोट बांटने व बेचने जैसा देशद्रोही कृत्य सपा के राष्ट्रीय स्तर के नेता कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव के बाद सपा के लोग गांव गांव में अराजकता फैला रहे हैं। जब जब सपा को ताकत या ऊर्जा मिली है तब तब उसने प्रदेश को अराजकता की आग में झोंकने का प्रयास किया है। वह शुक्रवार की सायं अपने पैतृक गांव दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत दुमही में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौटते समय बरवाराजापाकड़ के सीताराम चौराहा पर मीडिया से रुबरू थे। उन्होंने कहा कि कन्नौज में एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में सपा नेता नवाब सिंह यादव का नाम सामने आया। पीड़िता ने स्वयं वीडियो बनाकर साक्ष्य जुटाया। कार्यवाही हो रही है। अयोध्या में एक अनुसूचित के साथ दुष्कर्म के मामले में सपा नेता मोइन खान का नाम सामने आया वहां भी सरकार द्वारा कड़ी कार्रवाई की गई। अब तमकुहीराज जाली नोट कांड में सपा के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की संलिप्तता पार्टी की पोल खोल रही है। विधायक ने कहा कि आर्थिक गतिविधियों को प्रभावित करने वाली यह देश विरोधी घटना बहुत बड़ी है और इसमें तमाम बड़े लोगों का नाम सामने आ रहा है। इसमें नेपाल का लिंक भी सामने आया है। जनता ने सपा वर्ष 2017 में व वर्ष 2022 में जवाब दिया था, 2024 में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया। जनता सपा को वर्ष 2027 में भी जवाब देगी। इस दौरान कुंदन मिश्र, आशीष मिश्र, मंटू राय, सौरभ मिश्र, रंजीत मौर्य, विकास कुशवाहा, जगदीश, भुआल गोंड आदि मौजूद रहे।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

458
पेज 1 / 77
Advertisement