बांग्ला देश के हालात से कुशीनगर का पर्यटन व्यवसाय प्रभावित
Alok Kumar Tiwari
1 year ago
92 views
02 Oct 2024
बांग्ला देश के हालात से कुशीनगर का पर्यटन व्यवसाय प्रभावित
(आलोक कुमार तिवारी)
कुशीनगर । बांग्ला देश के हालात से कुशीनगर का पर्यटन व्यवसाय प्रभावित होना प्रारंभ हो गया है। इसका कारण बांग्ला देश अथार्टी द्वारा भारत के लिए टुरिस्ट वीजा नहीं दिया जाना है। नवंबर व दिसंबर में हर साल बांग्ला देशी बौद्ध पर्यटकों से कुशीनगर गुलजार रहता रहा है। इस सत्र में बांग्ला देश से कुशीनगर आने वाला 150 सदस्यीय ग्रुप ने अपनी यात्रा स्थगित कर दी है। बांग्ला देश स्थित चटगांव के शिबली तीर्थ तरंगा टूर कंपनी के ग्रुप लीडर ने बिरला धर्मशाला कुशीनगर को दो दिनों 19 व 20 नवंबर के लिए बुक कराया था। बांग्ला देश से आने वाला यह सबसे बड़ा ग्रुप है। ग्रुप लीडर उदयन बरुआ ने धर्मशाला प्रबंधक वीरेंद्र नाथ त्रिपाठी को प्रेषित पत्र में कहा है कि बांग्ला देश के संबंधित अथॉरिटी द्वारा भारतीय टुरिस्ट वीजा नहीं दिया जा रहा है। इसलिए हमने अपनी भारत यात्रा स्थगित कर दी है। त्रिपाठी ने बताया कि यह ग्रुप लगभग 20 वर्षों से प्रतिवर्ष आता था और भारत के सभी बौद्ध तीर्थ स्थलों का भ्रमण करता था। इससे कुशीनगर ही नहीं देश के अन्य बौद्ध तीर्थ स्थलों का पर्यटन व्यवसाय भी प्रभावित होगा। बांग्ला देश से अन्य ग्रुप के आने की सम्भावना बहुत ही कम है। कुशीनगर भिक्षु संघ के अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर ने बताया कि उनके म्यांमार धर्मशाला में हर साल नवंबर/दिसंबर के लिए बांग्ला देशी बौद्ध पर्यटक बुकिंग कराते थे, किंतु इस सत्र में किसी भी ग्रुप ने अबतक बुकिंग नहीं कराया है।
जरूरी खबरें
अज्ञेय ने भारतीय परम्परा को यूरोपीय आधुनिकता के साथ जोड़कर किया प्रस्तुत
Mar 08, 2026 02:55 pm