रोटरी क्लब कपिलवस्तु (नेपाल) व कुशीनगर के बीच इंटर डिस्ट्रिक्ट मीट : फेलोशिप और सहयोग पर हुई चर्चा
Alok Kumar Tiwari
1 year ago
115 views
22 Oct 2024
रोटरी क्लब कपिलवस्तु (नेपाल) व कुशीनगर के बीच इंटर डिस्ट्रिक्ट मीट : फेलोशिप और सहयोग पर हुई चर्चा
कपिलवस्तु रोटरी क्लब के अध्यक्ष बालकृष्ण पांड्या का कुशीनगर में हुआ स्वागत
कुशीनगर । पड़ोसी देश नेपाल के रोटरी क्लब कपिलवस्तु मण्डल – 3292 के अध्यक्ष बालकृष्ण पांड्या और सदस्य अयोध्या प्रसाद भंडारी का सोमवार को कुशीनगर के म्यांमार बुद्ध मंदिर परिसर में कुशीनगर रोटेरियन द्वारा रोटरी फ्लैग व स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। वह बौद्ध तीर्थ स्थलों का भ्रमण करने के लिए रविवार शाम कुशीनगर पहुंचे थे। उन्होंने भारत के रोटरी क्लब कुशीनगर मण्डल – 3120 के सदस्यों के साथ इंटर डिस्ट्रिक्ट मीट कर आपसी सौहार्द्र और रोटरी फेलोशिप को और सुदृढ़ करने पर विचार-विमर्श किया। रोटरी के विभिन्न सेवा प्रकल्पों व गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष वाहिद अली ने रोटरी क्लब कपिलवस्तु के अध्यक्ष बालकृष्ण पांड्या को रोटरी फ्लैग, अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर दोनों क्लबों के बीच आपसी सहयोग और सद्भावना को और बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई गई। रोटरी क्लब कुशीनगर और रोटरी क्लब कपिलवस्तु के बीच इस तरह की मुलाकातें न सिर्फ दोनों क्लबों के बीच रिश्तों को मजबूत करती हैं, बल्कि यह रोटरी इंटरनेशनल के उद्देश्यों के प्रति भी समर्पण को दर्शाती हैं। रोटरी क्लब कुशीनगर के सदस्यों ने इस अवसर को बेहद महत्वपूर्ण बताया और भविष्य में दोनों क्लबों के बीच और भी कई सेवा कार्यक्रमों के आयोजन की संभावना पर चर्चा की। इस दौरान दोनों देशों के रोटरी क्लब के सदस्य रंजीत श्रीवास्तव, टीके राय, अनुपम पाठक, आदिल खान आदि शामिल थे।
जरूरी खबरें
अज्ञेय ने भारतीय परम्परा को यूरोपीय आधुनिकता के साथ जोड़कर किया प्रस्तुत
Mar 08, 2026 02:55 pm