वाराणसी के पुरोहितों द्वारा महाआरती व स्वाती मिश्रा के भजनों के साथ हुआ नवरात्रि उत्सव का समापन
Alok Kumar Tiwari
2 years ago
73 views
11 Oct 2024
वाराणसी के पुरोहितों द्वारा महाआरती व स्वाती मिश्रा के भजनों के साथ हुआ नवरात्रि उत्सव का समापन
कुशीनगर । कुशीनगर के बुद्धा वाहन पार्किंग में बुधवार की रात नगरपालिका परिषद एवं एबीसी क्लासेज के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय कुशीनगर नवरात्रि उत्सव के अंतिम दिन विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय हो गया। वाराणसी से आये पुरोहितों द्वारा महाआरती के बाद अंतरराष्ट्रीय भजन गायिका स्वाति मिश्रा के मंच पर आते ही लोग स्वस्फुर्ति भाव से राम आएंगे , मेरे झोपड़ी के भाग जाग जाएंगे गाने लगे। मिश्रा ने अपने कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से किया। उसके बाद उन्होंने परंपरागत देवी गीत निबिया के डारी मईया ,झूले ली झलनवा आदि कई भजनों को प्रस्तुत किया ।
युवाओं की मांग पर विशेषकर - तोहरे में बसे राजा ,हमरो प्रणवा को जैसे गाना शुरू किया तो युवा झूमने लगे। जब उन्होंने - भारत का बच्चा अब जय श्रीराम बोलेगा को सुनाया तो लोग नाचने के लिए मजबूर हो गए। प्रसिद्ध लोकगीत गायक दिनेश भोजपुरिया ने पचरा प्रस्तुत कर लोगों को भक्तिरस में डूबा दिया। एबीसी क्लासेज के छात्रों ने सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों पर नृत्य नाटिका, डांडिया व गरबा नृत्य सहित अनेक मनोहारिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक पीएन पाठक , नगरपालिका परिषद अध्यक्ष किरन जायसवाल, उत्सव के संरक्षक राकेश जायसवाल आदि द्वारा दीप प्रज्जवलन से हुआ। उन्होंने इंटर डिस्ट्रिक्ट स्कूल ग्रुप डांडिया व गरबा कंपटीशन में स्थान प्राप्त विद्यालय के बच्चों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र वितरण किया। इसमें पावानगर ग्रुप प्रथम, संत पुष्पा द्वितीय और कप्तानगंज तृतीय स्थान पर रहे। संचालन दिनेश तिवारी भोजपुरिया और खुशबू नंदवानी ने किया। राकेश जायसवाल ने स्थानीय प्रशासन व पुलिस सहित कार्यक्रम में सहयोग करने वाले लोगों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस दौरान हिमांशु जायसवाल, रोहन जायसवाल, प्रशान्त सिंह, भाजपा नेता संतोष सिंह, केशव सिंह, पीएन सिंह, राजेन्द्र जायसवाल, भगवन्त सिंह, मनोज सिंह, सचिन पाठक, शैलेश त्रिपाठी, अरुण वर्मा, वाहिद अली, आशुतोष त्रिपाठी, मनीष त्रिपाठी, कुन्नू जायसवाल, सुधारानी जायसवाल, निशा ओझा आदि मौजूद रहे।
जरूरी खबरें
अज्ञेय ने भारतीय परम्परा को यूरोपीय आधुनिकता के साथ जोड़कर किया प्रस्तुत
Mar 08, 2026 02:55 pm