बड़ी खबरें
थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं
Advertisement

राम जन्मोत्सव की झांकी देख श्रद्धालु हुए भाव-विभोर 👉 श्री शतचंडी महायज्ञ व रामकथा अमृत वर्षा के तीसरे दिन 👉 सोहर व भजनों की प्रस्तुति पर झूमे श्रद्धालु 👉 आयोजन समिति के सदस्यों ने की पुष्पवर्षा

Alok Kumar Tiwari 1 year ago 19 views 26 Mar 2025
राम जन्मोत्सव की झांकी देख श्रद्धालु हुए भाव-विभोर  👉 श्री शतचंडी महायज्ञ व रामकथा अमृत वर्षा के तीसरे दिन 👉 सोहर व भजनों की प्रस्तुति पर झूमे श्रद्धालु 👉 आयोजन समिति के सदस्यों ने की पुष्पवर्षा
राम जन्मोत्सव की झांकी देख श्रद्धालु हुए भाव-विभोर 👉 श्री शतचंडी महायज्ञ व रामकथा अमृत वर्षा के तीसरे दिन 👉 सोहर व भजनों की प्रस्तुति पर झूमे श्रद्धालु 👉 आयोजन समिति के सदस्यों ने की पुष्पवर्षा (आलोक कुमार तिवारी) कुशीनगर । दुदही विकासखंड के ग्राम पंचायत दुमही के बंगरा रामबक्स राय टोला स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ व रामकथा अमृत वर्षा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने भक्ति और आस्था की अनूठी अनुभूति प्राप्त की। अयोध्याधाम से पधारे प्रसिद्ध कथा प्रवक्ता स्वामी डॉ. उद्धव शरण महाराज ने अपने ओजस्वी वाणी से भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव की कथा सुनाई। कथा के दौरान जैसे ही भगवान श्रीराम के जन्म की झांकी प्रस्तुत की गई, पूरा पंडाल श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हो गया। पुष्पवर्षा के बीच उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर होकर 'जय श्रीराम' के उद्घोष करने लगे। सोमवार की सायं कथा प्रवक्ता स्वामी डा. उद्धव शरण महाराज ने राम जन्म के दिव्य उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब-जब धर्म की हानि होती है, तब भगवान अपने भक्तों के उद्धार के लिए अवतरित होते हैं। कहा कि श्रीराम के जन्म से संपूर्ण अयोध्या में हर्ष की लहर दौड़ गई, देवताओं ने आकाश से पुष्प वर्षा की थी और महलों में मंगल गीत गूंज उठे थे। भक्तों ने आरती कर प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस महायज्ञ और कथा का उद्देश्य धर्म, भक्ति और सद्भाव का प्रचार करना है।आयोजन स्थल को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया है। इसके पूर्व भाजपा के जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव सियाशरण उर्फ सप्पू पांडेय, पूर्व प्रधान रामबिहारी राय, लेखपाल अनिल राय, केन यूनियन डायरेक्टर प्रतिनिधि सत्यनारायण यादव, शंभू राय, मोनू सिंह, रमाकांत पांडेय आदि ने व्यासपीठ का पूजन कर कथा का शुभारंभ कराया।मनोज तिवारी, जितेंद्र गुप्ता, राजकुमार खरवार, अभय सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, जितेंद्र शुक्ल, राजू मंसूरी, इमाम कौसर, पप्पू यादव, मुकेश यादव, राजनारायण मिश्र, चुन्नू बाबा, आनंद, हरेंद्र आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे। यजमान श्रीराम शुक्ल व डा. राकेश राय, मीडिया प्रभारी एडवोकेट अशोक राय, रंजन शुक्ल, शोभित शुक्ल, डिंपल शुक्ल, छेदी प्रसाद, तूफानी शर्मा, भीम प्रसाद, त्रिपुरारी शुक्ल, अमन शुक्ल, कविन्द्र शुक्ल, सचिन्द्र शुक्ल, रोहित शुक्ल, लक्ष्मन शुक्ल, हर्षित राय, बिरजा शर्मा आदि आयोजन समिति के सदस्य मनोयोग से महायज्ञ को सफल बनाने में जुटे हैं।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

458
पेज 1 / 77
Advertisement