इलाज कराने आए युवक की बाइक चोरी
Alok Kumar Tiwari
1 year ago
83 views
11 Nov 2024
इलाज कराने आए युवक की बाइक चोरी
कुशीनगर । स्थानीय थाना कसया अंतर्गत नगर के सपहा रोड स्थित एक मेडीकल स्टोर पर शनिवार को डॉक्टर से दवा कराने आये युवक की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित युवक ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार
रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम कुसम्हा चकिया टोला निवासी दिलीप मद्धेशिया शनिवार को नगर कसया के सपहा रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर पर बाइक डॉक्टर से अपना इलाज कराने अपनी हीरो बाइक सं.बी.ए.6602स्प्लेंडर प्लस से आये थे। इलाज कराकर बाहर निकलने पर बाइक गायब हो गई थी। बाइक स्वामी ने इसकी सूचना मेडिकल स्टोर संचालक को दी। जिसपर उसने स्टोर पर लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो उसमें एक युवक बाइक लेकर भागते हुए दिख रहा है। पीड़ित युवक ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में कस्बा चौकी प्रभारी एसआई गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल किया जा रहा है।
जरूरी खबरें
अज्ञेय ने भारतीय परम्परा को यूरोपीय आधुनिकता के साथ जोड़कर किया प्रस्तुत
Mar 08, 2026 02:55 pm