बड़ी खबरें
थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं
Advertisement

फंदे लटककर किशोरी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Alok Kumar Tiwari 1 year ago 37 views 12 Nov 2024
फंदे लटककर किशोरी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
फंदे लटककर किशोरी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस 👉मौके से बरामद हुए सुसाइड नोट, पुलिस ने पीएम हेतु भेजा शव कुशीनगर। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत राजापाकड़ के मिश्रौली  टोला में सोमवार को सुबह एक चौदह वर्षीय कक्षा नौ की छात्रा ने घर के कमरे में आत्महत्या कर ली। मृतका ने सुसाइड नोट भी लिखा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उक्त गांव निवासी भूखल वर्मा की चार पुत्रियां व दो पुत्र हैं। उनमें से दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। सोमवार को भूखल वर्मा की पत्नी एक विवाहित व एक अविवाहित पुत्री के साथ छत पर भोजन बना रही थी। भूखल व दोनों पुत्र गांव में थे। सबसे छोटी पुत्री अनुराधा उर्फ चुलबुली नीचे के कमरे में थी। भूखल की बड़ी पुत्री किसी कार्यवश नीचे आई तो कमरा बंद था। उसने दरवाजा खटखटाया लेकिन काफी देर तक प्रत्युत्तर नहीं मिला। कमरे में बने झरोखे से झांक कर देखा तो अनुराधा बरजा पर रखे बांस से लटक रहे गमछा के फंदे से झूला रही थी। शोर मचाने पर जुटे परिजनों ने किसी तरह भीतर से बंद दरवाजे को खोल अनुराधा को नीचे उतारा लेकिन उसकी मृत्यु हो चुकी थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसएचओ संजय कुमार, एसआईगण सभापति सिंह ,कैलाश यादव, रणविजय सिंह, राहुल कुमार राय, एचसीपी अरविंद सिंह, बीपीओ योगेश कुशवाहा, महिला कांस्टेबल ज्योति झा आदि की टीम मौके पर पहुंची। जांच में सुसाइड नोट बरामद हुआ जिसमें मृतका ने लिखा था कि वह अपनी मर्जी से मरने जा रही है, इसमें किसी स्वजन को परेशान न किया जाए। पुलिस ने पंचनामा बनवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मृत्यु का कारण पता चलेगा।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

458
पेज 1 / 77
Advertisement