बंद घर से अज्ञात चोरो द्वारा लाखो का जेवरात व नगदी चोरी
Alok Kumar Tiwari
1 year ago
114 views
11 Nov 2024
बंद घर से अज्ञात चोरो द्वारा लाखो का जेवरात व नगदी चोरी
कुशीनगर । कसया थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड न. 26शहीद अमीय नगर कसया में एक बंद घर में अज्ञात चोर लाखो का जेवरात व नगदी चोरी कर ले गए l पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया है l प्राप्त सूचना के अनुसार चंदन शर्मा पुत्र स्व. प्रेम शर्मा निवासी वार्ड न. 26 कसया गोरखपुर मार्ग बुद्धा होटल के सामने अपने घर को बंद करके पूरे परिवार सहित 06 नवंबर को छठ पर्व पर अपने मूल गाँव फरेन्दहा,थाना तरकुलवा, जनपद देवरिया चला गए थे l पुनः ज़ब 09 नवंबर शनिवार को वह घर आये और घर के अंदर गए तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा व छितर- वितर पड़ा था,तथा ज़ब सीढ़ी पर गया तो देखा कि सीढ़ी के उपर लगा हुआ कटरैन का छज्जा उठा हुआ था, जिसके रास्ते से चोर घर में घुसकर घर में रखा लाखो का जेवरात व नगदी चोरी हों कर ले गए थे l गृह स्वामी चन्दन शर्मा द्वारा दिए गए तहरीर के अनुसार चोरी गए सामान में सोने का चैन लगभग 80 हजार,सोने का हार क़ीमत लगभग डेढ़ लाख रूपये,नथिया लगभग 35 हजार का,मंटिका 40 हजार, सोने की अंगूठी लगभग 30 हजार, पायल चाँदी का मूल्य 5 हजार,नगदी पाँच हजार चोरी हुआ है l पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया है l
जरूरी खबरें
अज्ञेय ने भारतीय परम्परा को यूरोपीय आधुनिकता के साथ जोड़कर किया प्रस्तुत
Mar 08, 2026 02:55 pm