बड़ी खबरें
थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं
Advertisement

आठ वर्ष बाद भी भापुस स्मारकों पर पालीथिन पाबंदी बेअसर, विभाग मौन

Alok Kumar Tiwari 1 year ago 117 views 04 Oct 2024
आठ वर्ष बाद भी भापुस स्मारकों पर पालीथिन पाबंदी बेअसर, विभाग मौन
आठ वर्ष बाद भी भापुस स्मारकों पर पालीथिन पाबंदी बेअसर, विभाग मौन -आज के ही दिन 2016 को केंद्र ने लगाया था प्रतिबंध -परिसर ही नहीं बाहर तीन सौ मीटर के दायरे में भी प्रतिबंधित है प्लास्टिक/पालीथिन कुशीनगर । अंतरराष्ट्रीय पर्यटक केंद्र कुशीनगर में ऐतिहासिक स्मारक परिसर व उसके तीन सौ मीटर दायरे में पालीथिन पर लगा पाबंदी बेअसर है और विभाग मौन है। केंद्र सरकार ने स्मारकों को पालीथिन के प्रदूषण से बचाने के लिए दो अक्टूबर 2016 को पाबंदी लगाई थी। बाबजूद इसके महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर, माथा कुंवर बुद्ध मंदिर और रामाभार स्तूप के तीन सौ मीटर के दायरे में पालीथिन का प्रयोग धड़ल्ले से हो रहा है। ऐतिहासिक धरोहरों को खतरनाक प्लास्टिक के प्रदूषण से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने तत्कालीन केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा की अध्यक्षता में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और पर्यटन मंत्रालय के अधिकारियों की 28 सितंबर 2016 को हुई बैठक में पुरातात्विक पर्यटक स्थलों और स्मारकों में दो अक्टूबर 2016 से पालीथिन पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया था। इसके तहत परिसर ही नहीं इसके बाहर तीन सौ मीटर के दायरे में भी प्लास्टिक और पालीथिन के प्रयोग पर पाबंदी है। इसमें प्लास्टिक में पैक चिप्स, कुरकुरे से लेकर इस तरह के पैक में आने वाले सभी खाद्य और पेय पदार्थ शामिल हैं। इसका उल्लंघन करने वाले लोगों पर जुर्माने का भी प्रावधान है। बावजूद इसके भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की सीमा के तीन सौ मीटर के अंदर प्लास्टिक का प्रयोग धड़ल्ले से हो रहा है और प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। कुशीनगर में इस नियम का पालन न होने से प्लास्टिक से प्रदूषण बढ़ रहा है। कालांतर में इसकी चपेट में ऐतिहासिक धरोहर भी आ सकते हैं। भापुस उप अंचल कुशीनगर के संरक्षण सहायक शादाब खान ने कहा कि बुद्ध मंदिर परिसर में प्लास्टिक/पालीथिन का प्रयोग पूर्णतया वर्जित है। इससे उत्तपन्न प्रदूषण ऐतिहासिक स्मारकों के लिए घातक है। इसके बाहर तीन सौ मीटर के दायरे में इसका प्रयोग नहीं करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

458
पेज 1 / 77
Advertisement