10 लाख क़ीमत के 69 पेटी अंग्रेजी शराब पिकअप से बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Alok Kumar Tiwari
2 years ago
43 views
12 Nov 2023
कुशीनगर । अवैध शराब बिक्री,निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय थाना कसया मय टीम द्वारा गोपालगढ़ ओबर ब्रिज के पास से वाहन चेकिंग के दौरान पिकप वाहन सं.बी.आर. 05 जी ए 6617 से तस्करी कर ले जायी जा रही 48 पेटी अंग्रेजी शराब आफिसर्स च्वाइस व 21 पेटी 8 P.M. के साथ दो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 947/23 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
जरूरी खबरें
अज्ञेय ने भारतीय परम्परा को यूरोपीय आधुनिकता के साथ जोड़कर किया प्रस्तुत
Mar 08, 2026 02:55 pm